TIME TABLE FOR UPSC PSC ASPIRANTS
समय की कमी? बिल्कुल नहीं रहेगी अगर सुबह 6 बजे सो कर उठो। 12 बजे रात तक सो जाओ 6 घंटे सोना पर्याप्त है। आप 10pm से 4 am भी सो सकते हैं ये सर्वोत्तम होता है छात्रों के लिए। 1.छह घंटे सोना, उठ कर घर में या बाहर टहल लो। 2.बेड टी ज़रूर लें अगर एसिडिटी न होती हो।कुछ लोगों ने चाय को पाप की तरह मान रखा है।उनकी न सुनो।जन्म से पी रहा हूँ न काला हुआ न एसिडिटी।😊 3.सुबह 2 घंटे समाचार मंथन।अखबार पढो सिर्फ संपादकीय editorial और लेख आर्टिकल्स।ये मैं डॉ आनंद प्रदीक्षित हिंदी समसामयिकी fb ग्रुप में भी देता हूँ 4.ब्रेकफास्ट।मेरे मेनू में नॉनवेज अंडा मछली नहीं।प्लेन ब्रेड मक्खन कॉफ़ी या जूस या दूध ।परांठे कचोड़ी समोसे नहीं।मोटे हो तो सलाद जलजीरा छाछ आदि। खाते समय tv mobile न देखें ,बहस न करें ,न किसी से फ़ोन पर बात करें ।शुद्ध भैंस की तरह पूर्ण निष्ठा से जुगाली करें 😊 5♨️.अब टेबल चेयर पर जम जाओ।बेड पर पढ़नेवाले पास नहीं होते। 6,♨️.कुल 9 घंटे पढ़ना है।इसमें 2- 2 घंटे बांट लो GS के टॉपिक्स के लिए।नोट्स प्लेन पेपर पर बनाओ।ब्लैक पेन।पढो समझो। जो इंट्रो के लिए लिखा हो वो छोड़ दो जो नया ज्ञान हो लिख लो। persons...