guideline for how to live life

मैंने शिखर आईएएस अकैडमी ग़ाज़ियाबाद के अपने छात्रों के लिए 2010 में ये पोस्ट डाली थी 
कुछ परिवर्तन के साथ पुनः प्रस्तुत है 
एकांत अद्भुत है और सकारात्मक 
अकेलापन नकारात्मक है 
कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बिना किसी मजबूरी के अपनी मर्जी से अकेले रहना पसंद कर रहे हैं। अकेले रहना वाकई आसान काम नहीं है। जो लोग अपनी मर्जी से अकेले रहते हैं, उनमें कुछ मूल गुण होते हैं।
 1. अकेले रहने वाले लोग अपने आप में ही संपूर्ण महसूस करते हैं। ये लोग खुद को ही अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।
 
2. ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर और सकारात्मक सोच वाले होते हैं।
 
3. ये लोग इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करते कि दूसरे क्या सोचेंगे? ये अपने मन का काम करते हैं और जिंदगी को भरपूर जीते हैं।
 
4. छोटी-बड़ी गलतियों से खुद ही सीखते हैं और भावनात्‍मक रूप से मजबूत होते हैं।
 
5. अपने लिए नियम ये खुद बनाते हैं और उसका कड़ाई से पालन करते हैं।
 
6. ये लोग खुले विचारों के तो होते हैं, लेकिन अपने नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करते। अनुशासित रहकर अपनी दिनचर्या व्यती‍त करते हैं।
 
7. इमोशंस से लेकर आर्थिक मामलों तक में ये आत्‍मनिर्भर होते हैं।
 
8. ये अपने जीवन में स्पष्ट और ईमानदार होते हैं। उतना ही काम हाथों में लेते हैं जितना कि वे कर पाएं। जितनी जिम्मेदारी लेते हैं फिर उसे बड़ी खूबी से निभाते भी हैं।
 
9. ये लोग मात्र दूसरों को खुश करने के लिए हर काम के लिए हामी नहीं भरते। अपनी क्षमता अनुसार काम करते हैं और खुश रहते हैं।
Love life live life alone

Comments

Popular posts from this blog

“काक चेष्टा बको ध्यानं” श्लोक का भावार्थ, मतलब

कैसे बने भगवान विष्णु तिरुपति बालाजी?

quote of the day